फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: 'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर ने की खुदकुशी, डिप्रेशन की थीं शिकार

Fri, 09 Jul 2021 10:48 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Instagram - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने बीते 30 जून, 2021 को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को जैसे ही सराहना के निधन की खबर मिली वह बिल्कुल हैरान हो गए। दरअसल, हाल ही में उनकी बात हुई थी। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सराहना के लिए एक पोस्ट और उनका आखिरी मैसेज भी साझा किया है।  यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनुपम ने बताया कि सराहना ने यह मेसेज मुझे अपने निधन से कुछ दिन पहले ही भेजा था।

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'यह सराहना है। जब मैं देहरादून और मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब वह कश्मीर फाइल्स की लाइन प्रोड्यूसर थीं। यूनिट ने उनका जन्मदिन पिछले साल 22 दिसंबर को लोकेशन पर मनाया था। शूटिंग के बाद वो लॉकडाउन के कारण अलीगढ़ में अपने होमटाउन चली गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रोड्यूसर सराहना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आगे लिखते हैं, ' वह अपने काम में उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, मददगार और उत्कृष्ट थी। उसने मुझे मेरी मां के जन्मदिन पर अपनी तरफ से शुभकामनाओं का संदेश भेजा था। मैंने उसे फोन कर उससे बात की थी और मां ने आशीर्वाद दिया था। वो बिल्कुल ठीक लग रही थी और आज मुझे उसके फोन से निधन का मैसेज मिला। जिसने मुझे वास्तव में हिला दिया और मुझे बहुत दुखी किया। उसकी एकदम सुध बुध खोई हुई मां से बात की।'
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अनुपम अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, 'डिप्रेशन, आज के यंग जनरेशन को काफी हद तक प्रभावित कर रही है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि उनकी मां और भाई को इस दुख से निपटने के लिए ईश्वर शक्ति दे।बहुत दुखद है। ओम शांति'

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक अग्निहोत्री-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर हैं। यह 15 अगस्त 2021 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के ऊपर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें