निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म दुनियाभर में 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना पर बनी है, जिसमें मेकर्स ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। वहीं, मेकर्स का भी दावा है कि इस फिल्म में वो सभी परेशानियां देखने को मिलेंगी, जिसके जरिए कश्मीरी पंडित का दर्द दुनिया के सामने आएगा। वहीं, रिलीज होने से महज एक दिन पहले अब ये फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस फिल्म के बारे में अपने विचार रख रहे हैं।