आज सभी अटकलों पर विराम लगने वाला है। कुछ ही घंटों में यूपी चुनाव के नतीजे सबके सामने आने वाले हैं। बॉलीवुड और राजनीति दो ऐसी दुनिया हैं, जहां केवल जनता का ही बोल-बाला है। यदि जनता की नजरों में आप खरे नहीं उतरे तो दोनों ही दुनिया से हाथ धो बैठेंगे। राजनीति की दुनिया में ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने ग्लैमरस दुनिया को पीछे छोड़ने और किसी ऐसी चीज में शामिल होने का फैसला किया, जिसमें समान मात्रा में ड्रामा और उत्साह हो - 'राजनीति'। कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने 'कुर्सी' हथियाने की दौड़ में शामिल होने के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि राजनीति निश्चित रूप से कई सितारों के लिए एक फॉल-बैक करियर विकल्प के रूप में साबित हुई है। तो चलिए आज हम आपको 10 बॉलीवुड हस्तियां के बारे में बताते हैं, जिन्होंने राजनीति की ओर रुख किया।