विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस पोस्ट में विवेक ने बॉलीवुड से जुड़े अन्य कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत दुखद है कि लड़ाई लड़ने की बजाय लोग यहां हार मान लेते हैं। किस्मत वाले वही है जो वापस घर लौट पाते हैं। वहीं, जो लोग यहां रह जाते हैं, वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें थोड़ी बहुत झूठी सफलता मिलती है, वह ड्रग, शराब आदि नशे की लत के चलते अपना जीवन खराब कर लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के कई दूसरे काले सच भी उजागर करने की कोशिश की।