द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पल्लवी जोशी ने दिया करारा जवाब
फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर अब विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'देखिए, पॉलिटिक्स मेरा डोमेन नहीं है। मैं नहीं जानती कि किस तरह पॉलिटीशियन्स को जवाब देते हैं, लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि जो हमने किया है, वह चार साल के डिटेल्ड काम के आधार पर किया है। फिल्म में वही दिखाया गया है जो रिसर्च में हमें मिला है। मेरे पास अभी भी उन सभी कश्मीरी पंडितों के बयान हैं। उन सरकारी कर्मचारियों के बयान हैं, जिन्होंने उस समय को देखा है। पुलिस से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन तक। जितनी भी घटनाएं फिल्म में दिखाई गई हैं, हमारे पास उन सभी के वीडियो एविडेंस हैं। मुझे नहीं लगता कि 700 लोग एकजुट होकर झूठ बोलेंगे।'