'द कश्मीर फाइल्स' की सक्सेस ने यह बात तो साबित कर दी है कि कंटेंट अच्छा हो तो दर्शक खिंचे चले आते हैं। कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन के सभी मानदंड को तोड़ते हुए पहले दिन 3.5 करोड़ की कमाई की और फिर दूसरे रविवार (20 मार्च) तक आते-आते इसकी कमाई ₹26 करोड़ तक पहुंच गई। कश्मीर फाइल्स की लहर कुछ ऐसी उठी कि इसने बच्चन पांडे, गंगूबाई काठियावाड़ी, राधे श्याम जैसी बड़े बजट की फिल्मों को भी बहा दिया। बच्चन पांडे की कमाई 100 करोड़ मानी जा रही थी लेकिन अब इसका 50 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।