द कपिल शर्मा शो - द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे शुरू हुआ विवाद
कपिल शर्मा का शो पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। ये विवाद विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को शो में प्रमोट न करने का अरोप लगाया था। इस पर कपिल ने अपनी सफाई देते हुए अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे थे कि उन्हें कपिल के शो पर बुलाया गया था। लेकिन अनुपम खेर ने कपिल पर आधा सच बताने का ही आरोप लगा दिया।