फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Family Man 2 Release: कब कहां और कैसे देख सकते हैं 'फैमिली मैन 2', आमने-सामने होंगे मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी

Thu, 03 Jun 2021 07:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में थिएटर्स बंद हैं और ऐसे माहौल में ओटीटी का ही बोलबाला है। पिछले काफी समय से मेकर्स ओटीटी पर ऐसे ऐसे कंटेंट लेकर आ रहे हैं जो फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। वेब सीरीज के लिए फैंस का पागलपन देख बड़े पर्दे के सितारे भी अब यहां अपना जलवा दिखाने लगे हैं। इन वेब सीरीज के चलते फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है। बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता मनोज बाजपेयी 'द फैमिली मैन' में नजर आए थे।इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मनोज हर किरदार में हिट हो जाते हैं, ऐसे में वेब सीरीज की कहानी और मनोज वाजपेयी का अभिनय देखकर इस सीजन के खत्म होते ही दर्शक इसके दूसरे सीजन की डिमांड करने लगे थे। 

आमने सामने होंगे मनोज-समांथा

इसके बाद मेकर्स ने फैंस की भावनाओं का ख्याल रखते हुए 'द फैमिली मैन सीजन 2' की घोषणा भी कर दी। हालांकि ये सीरीज तमाम उलझनों और विवादों के बाद 4 जून को रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ समांथा अक्किनेनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कहां, कैसे और कब आप देख सकते हैं ये धमाकेदार सीरीज।
 
विज्ञापन

2 of 5
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज( Amazon Prime Videos) पर 4 जून को रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में वो दर्शक जिन्होंने अमेजन का सब्सक्रिप्शन ले रखा है वो इस वेब सीरीज को देख सकेंगे। बिना सब्सक्रिप्शन वाले इस वेब सीरीज को नहीं देख पाएंगे।अमेजन प्राइम मेंमबरशिप एक पेड सर्विस है इसके लिए आपको करीब 999 रुपये खर्च करने होंगे। बात करें 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज की तो इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, 'द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज रात 12 बजे दर्शकों को सामने होगी। ये सीरीज दर्शकों और उनके चाहने वालों के लिए हैं। हमें जितना प्यार मिला है उसके लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं'।




सीरीज में मनोज वाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो परिवार और नौकरी के बीच में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता है। हालांकि उसके लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
समांथा अक्किनेनी - फोटो : amar ujala, mumbai
इस नए सीजन में श्रीकांत का सामना एक खतरनाक दुश्मन राजी से होगा ये और किरदार सीरीज में समांथा ने निभाया है। वो श्रीकांत से बदला लेती नजर आएंगी। उनके सीरीज में होने से और भी ज्यादा दिलचस्पी बढ़ गई है। इस सीरीज के साथ वो डिजिटल डेब्यू कर रहीं हैं।

4 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया उस लिहाज से इस सीजन में श्रीकांत (मनोज) भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना से देश को बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे। इसके साथ ही सीरीज का क्लाइमेक्स भी बहुत ही धमाकेदार बताया जा रहा है। दर्शकों को बांधे रखने के लिए मनोज तिवारी फैमिली मैन और वर्ल्ड क्लास जासूस के अपने दोहरे करिदार में वैसे ही जूझते नजर आएंगे जैसा वो अब तक करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि अपनी धमाकेदार कहानी और शानदार तगड़ी स्टार कास्ट के अलावा ये सीरीज इस बार विवाद को लेकर भी चर्चा में थी। बता दें कि कुछ समय पहले जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो पता चल गया कि इस सीरीज में समांथा तमिल विद्रोही बनीं हैं। ट्रेलर से आभास मिला कि सीरीज तमिल विद्रोहियों के आईएसआई के संपर्क में आने के बाद की कहानी है। हालांकि सीरीज के निर्देशक राज और डीके का कहना है कि बिना सीरीज देखे धारणा नहीं बनानी चाहिए। ये मामला यही शांत नहीं हुआ और तमिलनाडु के कद्दावर नेता वाइको ने इसके खिलाफ केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिख दिया और सीरीज पर रोक लगाने की मांग की। वहीं मेकर्स से लेकर कलाकारों तक का कहना है कि इस सीरीज को देखे बिना कोई भी विचार ना बनाएं। अब सीरीज की असली कहानी क्या है इस बात का खुलासा जल्द ही हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें