फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashlesha Thakur: जवान हो गई फैमिली मैन तिवारी जी की बिटिया, हीरो संग नैन मटक्का करने को सीख ली ये वाली भाषा

Thu, 16 Nov 2023 06:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर साल 2017 में रिलीज फिल्म 'जीना इसी का नाम है' से की।
विज्ञापन
1 of 4
अश्लेषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता मनोज बाजपेयी की रातों रात ओटीटी का सुपरस्टार बना देने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में उनकी बिटिया धृति तिवारी बनीं अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर अरसे से सोशल मीडिया पर अपनी कामुक और मादक तस्वीरें साझा करती रही हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें अभिनेता शाहरुख खान की अभी सितंबर महीने में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' में भी विजय सेतुपति की बेटी आलिया का ही किरदार मिला लेकिन, अश्लेषा की हीरोइन बनने की कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं। उन्हें साउथ के एक दूसरी कतार के हीरो के साथ तेलुगु फिल्म मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 4
अश्लेषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अश्लेषा तेलुगु फिल्म 'शांतला' के जरिए बड़े परदे की हीरोइन बनने जा रही हैं। वह दावा करती हैं कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने बाकायदा तेलुगु भाषा सीखी है और उसके बाद इस फिल्म में काम किया। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित पीरियड फिल्म है। तेलुगु में बनी यह फिल्म 24 नवंबर को तेलुगु के साथ साथ हिंदी तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होने जा रही है। 

Jio Cinema: जियो सिनेमा एप पर अब बच्चों के मनोरंजन की भरमार, तीन हजार घंटे से बचपन होगा मालामाल
विज्ञापन

3 of 4
अश्लेषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अश्लेषा ठाकुर कहती हैं, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे के एस रामा राव की फिल्म में काम करने मौका मिला है जो साउथ में विजय देवरकोंडा, प्रभास, जूनियर एनटीआर जैसे साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ तेलुगु फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।' अश्लेषा ठाकुर मानती हैं कि किसी भी भाषा की फिल्म में काम करने के लिए उस फिल्म की भाषा के बारे में जानना बहुत जरुरी होता है ताकि फिल्म में निभाए अपने किरदार के साथ सही न्याय कर सके।

ये चाइल्ड आर्टिस्ट हैं आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार

विज्ञापन

4 of 4
अश्लेषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को लेकर उत्साहित अश्लेषा ठाकुर कहती हैं, 'इस फिल्म के मुझे तेलुगू सीखनी पड़ी और मैंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग भी ली, ताकि फिल्म में अपने किरदार के साथ सही न्याय कर सकूं।' अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर साल 2017 में रिलीज फिल्म 'जीना इसी का नाम है' से की। वह वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ नाथ की दुल्हनिया' और 'पगलैट' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  

Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की को नील और ऐश्वर्या ने बताया 'घटिया', मुनव्वर फारुकी पर लगाया पक्षपात का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें