फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 Day 4 BO Collection: चौथे दिन ही तारा सिंह से मात खा गया टाइगर, बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का दिलचस्प विश्लेषण

Thu, 16 Nov 2023 01:52 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
गदर 2 और टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म ‘टाइगर 3’ का चौथे दिन का कलेक्शन बीते दिन के मुकाबले पचास फीसदी से ज्यादा गिर गया है। फिल्म की कमाई में आई इस गिरावट ने फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। निर्देशक मनीष शर्मा की इस फिल्म को यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया के शौकीनों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। आलम ये है कि ये फिल्म रिलीज के चौथे दिन ही इस साल की तीसरी बड़ी हिट फिल्म ‘गदर 2’ से भी पिछड़ चुकी है। जहां तक बात टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की है तो उसकी चार दिन की कमाई से भी ये फिल्म बहुत आगे नहीं निकल पाई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर वर्सेस पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर वर्सेस पठान
यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस साल रिलीज हुई चौथी फिल्म ने ही हिंदी सिनेमा में धमाकेदार कमाई का ट्रेंड फिर से जीवित किया। इस फिल्म में सलमान खान का खास एपीयरेंस रहा। हालांकि, फिल्म की कमाई का मुख्य श्रेय इसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के साथ साथ फिल्म के विलेन जॉन अब्राहम की परफॉरमेंस को ही गया। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों 220 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। अकेले हिंदी में फिल्म का पहले चार दिन का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 212.50 करोड़ रुपये रहा था। सिर्फ चार दिन में 200 करोड़ रुपये कमाने वाली ये पहली हिंदी फिल्म रही।

KWK 8: फिल्म में सारा की मां का किरदार निभाने में करीना को नहीं है कोई आपत्ति, बोलीं- मैं एक अभिनेत्री हूं
 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर वर्सेज जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर वर्सेज जवान
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘जवान’ ने जो कर दिखाया वह अब तक कोई हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी। ये पहली फिल्म बनी जिसने रिलीज के चार दिन में पौने तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली। फिल्म का पहले चार दिन का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन रहा 286.16 करोड़ रुपये। अकेले हिंदी में फिल्म ‘जवान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 252.08 करोड़ रुपये कमाने में कामयाबी हासिल की। भारतीय फिल्म इतिहास की ये अब तक की एकमात्र फिल्म है जिसने सिर्फ हिंदी में रिलीज के पहले चार दिन में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

Ranbir Kapoor: 'होने वाले राम ने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया', रणबीर के सूजे चेहरे को देख लोगों ने कसा तंज

4 of 5
गदर 2, तारा सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर वर्सेस तारा सिंह
और अब बात करते हैं इस साल की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ की। निर्देशक अनिल शर्मा की सनी दओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर व मनीष वाधवा अभिनीत इस फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही रिलीज किया। इसके बावजूद इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाबी पाई थी। फिल्म ने अपने करीब 50 दिन के प्रदर्शन में बॉक्स ऑफिस पर अपनी कुल लागत का तीन गुना कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर वर्सेज टाइगर
फिल्म ‘टाइगर 3’ का रिलीज के चौथे दिन कलेक्शन 50 फीसदी तक गिर जाने से फिल्म जगत में सुबह से ही काफी हलचल देखी जा रही है। फिल्म का दिवाली की छुट्टियों के बीच पहले तीन दिन का कारोबार शानदार रहा लेकिन एक तो क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल और दूसरे स्कूल-दफ्तरों का बुधवार को खुल जाना फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए घातक रहा। फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 21.10 करोड़ रुपये की कमाई की। ये फिल्म अब तक रिलीज के पहले चार दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 169.15 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। फिल्म की अगर सिर्फ हिंदी संस्करण की कमाई देखें तो ये करीब 166 करोड़ रुपये रही है। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिलीज के चार दिनों में 151.47 करोड़ रुपये की कमाई की थी और उस फिल्म न ही शाहरुख खान का कैमियो था और न ही ऋतिक रोशन का स्पेशल अपीयरेंस। इस फिल्म ने सिर्फ टाइगर नाम की फ्रेंचाइजी पर साल 2017 में जो कमाई कर ली थी, उस कमाई के हिसाब से भी देखें तो ‘टाइगर 3’ की पहले चार दिन की कमाई उत्साहजनक नहीं कही जा सकती है।

साल की चार बड़ी हिट फिल्मों का पहले चार दिनों का नेट घरेलू कलेक्शन
साल 2023 की अब तक की चार बड़ी हिट फिल्मों का दिनवार कलेक्शन इस प्रकार है:
 
फिल्म  पहला दिन   दूसरा दिन तीसरा दिन चौथा दिन  कुल कमाई
जवान         75.00 53.25 77.83   80.10  286.16 
पठान 57.00  70.50  39.25 53.25 220.00
गदर 2    40.10    43.08  51.70     38.70  173.58
टाइगर 3 44.50 59.25 44.30    21.10 169.15

सभी आंकड़े करोड़ रुपये में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें