फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: तालिबानियों को मस्ती करता देख लोगों को याद आया 'द डिक्टेटर' का जनरल अलादीन, वीडियो वायरल

Wed, 18 Aug 2021 03:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द डिक्टेटर फिल्म का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और अब हर तरफ अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा की दुआ मांगी जा रही हैं। वहां की महिलाओं ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किया है। वहीं तालिबान का कहना है कि वो लोग महिलाओं को इस्लामिक कानून के तहत वो सारी सुविधाएं और आजादी देंगे जो उन्हें मिलनी चाहिए। हालांकि आजादी को लेकर तालिबान का रवैया कैसा है ये बात हर कोई जानता है।

वायरल हो रहा 'द डिक्टेटर' फिल्म का वीडियो

तालिबान के लोग जबसे अफगानिस्तान पहुंचे हैं तबसे वहां के बहुत से वीडियो और तस्वीरें सामने आई है जो लोगों को काफी खौफनाक लग रही है। तालिबानी लोग वहां के पार्क में खेलते और जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वो लगातार कह रहे हैं कि डरने की जरूरत नहीं है लेकिन उनकी हाथों में मौजूद बंदूके कुछ और ही इशारा कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर 'द डिक्टेटर' फिल्म का एक वीडियो है जो जबरदस्त वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
द डिक्टेटर - फोटो : सोशल मीडिया
साचा बैरॉन कोहेन की फिल्म 'द डिक्टेटर' एक ऐसे काल्पनिक तानाशाह पर आधारित कहानी है जिसका तानाबाना तानाशाहों की जीवन शैली के ईर्द-गिर्द घूमता है। ये एक उत्तरी अफ्रीका का काल्पनिक पात्र है जिसका नाम एडमिरल जनरल अलादीन है। तालिबान के लोगों ने जैसा माहौल इस समय अफगानिस्तान में बनाया हुआ है वैसा ही अलादीन अपने लोगों के बीच बनाए रखता है।



विज्ञापन

3 of 5
द डिक्टेटर - फोटो : सोशल मीडिया
अलादीन महिला सुरक्षाकर्मियों के बीच रहता है और ऐशो-आराम की जिंदगी जीता है। फिल्म का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि अलादीन ओलंपिक में एक रेस प्रतियोगिता में भाग लेता है और हाथ में बंदूक लिए रेस शुरू करता है। इसके बाद वो साथ दौड़ने वाले लोगों पर गोली चलाने लगता है जिससे कोई भी उसके पास तक दौड़ने की कोशिश नहीं करता। वहीं उसे तुरंत विजेता घोषित कर दिया जाता है।

4 of 5
द डिक्टेटर - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोशल मीडिया पर द डिक्टेटर का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है और जनरल अलादीन के इस हरकत की तुलना वर्तमान के तालिबानियों से की जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर तालिबानी किसी ओलंपिक या प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे तो ऐसे ही बंदूक के दम पर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तालिबान - फोटो : twitter
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर और भी वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं जहां राष्ट्रपति भवन और दूसरे प्रशासनिक स्थानों पर इन लोगों का कब्जा है और कहा जा रहा है कि बिना कोई परीक्षा निकाले ही ये लोग अधिकारी बन गए। बता दें कि तालिबान के कब्जे पर सभी चिंता जता रहे हैं और लोगों के सुरक्षा की कामना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें