लफ्जों के जादूगर कहे जाने वाले गुलजार आज अपना 87वां जन्मदिन बना रहे हैं। गुलजार साहब का जन्म पंजाब के झेलम में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। 18 अगस्त 1934 को सिख परिवार में जन्मे गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। बंटवारे के बाद वह अमृतसर में आकर बस गए थे, लेकिन गुलजार का मन अमृतसर में नहीं लगा और वो मुंबई चले गए। मुंबई में गुलजार किस्मत चमकी और मशहूर शायर, लेखक, गीतकार, निर्माता और निर्देशक के रुप में उनकी पहचान बनी। बॉलीवुड में काम के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म अभिनेत्री राखी से हुई। दोनों ने एक दूसरे से शादी भी की लेकिन एक रात ने दोनों की जिंदगी को हमेशा के लिए तबाह कर दिया। जानिए है क्या है उस रात की कहानी?
पार्टी में हुई पहली मुलाकात
राखी और गुलजार की पहली मुलाकात बॉलीवुड की एक पार्टी में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि राखी को देखकर गुलजार को पहली ही नजर में उनसे प्यार हो गया था। यहां से दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। साल 1973 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। गुलजार को राखी का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था, जिसकी वजह से शादी के बाद राखी ने फिल्मों से दूरी बना ली।