द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बृहस्पतिवार को फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के फर्स्ट लुक और म्यूजिक लांच के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के सभी मुख्य कलाकार अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी, सनी लियोन और अभिषेक कृष्णा मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अमर उजाला’ के सवाल का जवाब देते हुए फिल्म के निर्माता व निर्देशक रमेश थेटे ने कहा कि अरुण शिंदे अब भी इस फिल्म के लेखक हैं और उन्हें इसका श्रेय भी दिया जाएगा। उनका भुगतान का जो मामला था, वह हल हो चुका है। हमने उनके साथ जो भी एग्रीमेंट किया था, उसके हिसाब से उनका पूरा भुगतान किया जा चुका है।'