फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Archies: द आर्चीज के प्रीमियर पर पहुंचे सितारे, कटरीना से लेकर ऐश्वर्या तक ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक

Wed, 06 Dec 2023 09:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' के भव्य प्रीमियर के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पूरे स्टाइल में पहुंचे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं।
Box Office Report: 300 करोड़ के करीब पहुंची एनिमल, पांचवें दिन सैम बहादुर ने किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन

2 of 7
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीमियर कार्यक्रम एक भव्य फैशन शो में उस समय बदल गया जब रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसी हस्तियां अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 7
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा ने साड़ियों के प्रति अपने प्यार को बरकरार रखते हुए, पीले रंग की टिश्यू साड़ी कैरी की। वहीं, दीया मिर्जा ने इस इवेंट के लिए काले रंग की एक स्टाइलिश मोनोटोन ड्रेस चुनी।

4 of 7
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
खुशी कपूर कार्यक्रम में सीक्विन्ड स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर पहुंचीं। इससे पहले श्रीदेवी भी साल 2013 में 2013 में ऐसी ड्रेस पहन चुकी हैं। सुहाना खान अपनी पहली फिल्म के प्रीमियर पर लाल बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं।
Bigg Boss 17: बीबी हाउस में अंकिता ने सुशांत को फिर किया याद, अभिषेक के साथ साझा किए अभिनेता के साथ बिताए पल
विज्ञापन

5 of 7
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ ब्लैक ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आईं। जान्हवी कपूर मल्टीपल कलर बेजल वाली ड्रेस से इवेंट में चार चांद लगाती दिखीं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
शनाया कपूर को सफेद गाउन के साथ नीलम हार पहने देखा गया। बच्चन परिवार भी खास अंदाज में इस कार्यक्रम में शामिल हुआ। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या, नव्या नंदा और श्वेता नंदा के साथ में पोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
द आर्चीज प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में लवबर्ड्स ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने शानदार आउटफिट्स पहने। अभिनेता जल्द ही फाइटर में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनका एक  पोस्टर भी जारी किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
Ali Abbas Zafar Interview: बड़े मियां छोटे मियां न रीमेक है और न सीक्वल, ये दो जाबांज फौजी अफसरों की कहानी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें