विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय के करियर की आखिरी फिल्म माने जाने के कारण 'दलपति 69' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, यही वजह है कि रिलीज से पहले ही यह फिल्म फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर चुकी है। पहले आईं जानकारियों के अनुसार, फिल्म की कास्टिंग, निर्देशक और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों से संबंधित अटकलें थीं। अब फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने दलपति 69 की पहली प्रक्रिया शुरू कर दी है।