फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy 68: विजय की 'दलपति 68' में हुई अरविंद स्वामी की एंट्री! खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता

Thu, 21 Sep 2023 02:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दलपति विजय-अरविंद स्वामी - फोटो : Social media
दलपति विजय अपने आगामी परियोजनाओं से मनोरंजन उद्योग में धूम मचा रहे हैं। साउथ सुपरस्टार जल्द ही लोकेश कनगराज के जरिए निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से देखने को मिल रहा है। वहीं इन सबके बीच अभिनेता ने अपनी 68वीं फिल्म की भी घोषणा की थी, जिसे लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद स्वामी - फोटो : Social media
फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर नए जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दलपति 68' में साउथ सुपरस्टार अरविंद स्वामी की एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि अरविंद फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 'दलपति68' को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु द्वारा लिखा और निर्देशित किया जाएगा। फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा। अभिनेता और इस प्रोडक्शन हाउस ने पहले फिल्म बिगिल पर सहयोग किया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

Bhagwan Bharose: 'भगवान भरोसे' के साथ निर्देशक बने शिलादित्य बोरा, श्रीराम राघवन ने साझा किया फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन

3 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि यह फिल्म भारी भरकम बजट में बनेगी और इसमें जबरदस्त एक्शन सीन होंगे। एजीएस एंटरटेनमेंट ने जून में फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में विलेन का किरदार अरविंद स्वामी निभा सकते हैं। इससे पहले अरविंद स्वामी को फिल्म 'कस्टडी' में उनकी नकारात्मक भूमिका के लिए आलोचकों और दर्शकों से सराहना मिली। इसका निर्देशन भी वेंकट प्रभु ने किया था।

दुखद: नहीं रहे अभिनेता अखिल मिश्रा, ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत

 

4 of 5
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि फिल्म में साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के अलावा विलेन का किरदार भी मुख्य आकर्षण होगा। कुल मिलाकर यह माना जा रहा है कि फिल्म में खलनायक की भूमिका एक प्रसिद्ध अभिनेता निभाएगा। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पूरी कास्ट का खुलासा नहीं किया है। अभिनेत्री ज्योतिका फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। यह जोड़ी इससे पहले फिल्म 'कुशी' और 'थिरुमलाई' में काम कर चुकी है। 'कुशी' तमिल फिल्म उद्योग की कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई।

Nussrat Jahan: ईडी ने नुसरत जहां से मांगे अतरिक्त दस्तावेज, फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का है आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लियो - फोटो : social media
वहीं बात करें दलपति विजय की आने वाली फिल्म 'लियो' के बारे में तो फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णा और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी हैं। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 'लियो' 19 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Alia Bhatt: नेपोटिज्म की बहस में नाम आने पर पहले ऐसी होती थी आलिया की प्रतक्रिया, बोलीं- समय के साथ बदल गई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें