फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल सुपरस्टार थाला अजीत के फैन ने की आत्महत्या, पूरे शरीर पर बनवा रखा था अभिनेता का टैटू

Wed, 24 Feb 2021 08:34 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
thala ajit - फोटो : Social media

कई बार सेलेब्स के आत्महत्या करने का मामला आपने जरूर सुना होगा। लेकिन एक घटना तमिल फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है जहां तमिल स्टार अजीत कुमार (थाला अजीत) के एक हार्डकोर फैन ने खुदकुशी कर ली और ये मामला खबरों में बना हुआ है। इसके बाद से ट्विटर पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
थाला अजीत - फोटो : Social media
तमिल अभिनेता थाला अजीत के प्रशंसक की खुदकुशी से सभी दुखी हैं और ट्वीट कर रहे हैं। इसमें लिखा गया है ‘आज हमने एक अच्छे आदमी और जबरदस्त फैन को खो दिया। आसपास रहने वाले लोगों से गुजारिश है कि उसके परिवार और उनकी जरूरतों का ख्याल रखें। कृपया उनकी सहायता करें। उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना और प्रार्थना है’।

— AJITHKUMAR FANS CLUB (@ThalaAjith_FC) February 24, 2021 ">http://

 
विज्ञापन

3 of 5
थाला अजीत फैन प्रकाश - फोटो : Social media
इसके बाद एक और ट्वीट सामने आया है, जिसमें कहा गया है ‘हम वास्तव में एक अच्छे इंसान और फैन की यह खबर सुनकर काफी दुखी हैं। अगर आपको अपने जीवन से नफरत है तो इसे जीने का तरीका बदल दें। सुसाइड किसी को भी नहीं करना चाहिए। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है !! तुम हमेशा याद आओगे। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे प्रकाश’।


#RIPPrakash

— ELITE AJITHIANS™ (@EliteAJITHIANS) February 24, 2021

4 of 5
थाला अजीत फैन प्रकाश - फोटो : Twitter
बता दें कि प्रकाश नाम का एक युवा कलाकार अजीत का बहुत बड़ा फैन था। उसने अपने शरीर पर अजीत के नाम के काफी टैटू बनवा रखे थे। अजीत की फिल्मों का इस कदर दीवाना था कि फिल्में रिलीज होते ही पहले दिन का पहला शो देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाला अजीत फैन प्रकाश - फोटो : Social media
इसके अलावा जानकारी सामने आई कि प्रकाश अभिनेता अजीत कुमार के किसी भी शो में हिस्सा भी लेता था। आज 24 फरवरी को प्रकाश ने आत्महत्या कर ली। उसकी खुदकुशी की खबर सामने आने से अभिनेता भी काफी दुखी हैं। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि किसी निजी कारण की वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें