फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput: मीरा राजपूत ने किया तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का रिव्यू, बोलीं- हंस-हंसकर हुआ पेट में दर्द

Fri, 09 Feb 2024 08:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो गए थे। फिल्म को रिलीज होने में अब महज कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है। इस बीच हाल ही इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें शाहिद का परिवार भी नजर आया। अभिनेता की फैमिली से उनकी पत्नी मीरा राजपूत, ईशान खट्टर और उनकी मां नीलिमा अजीम फिल्म देखने पहुंचीं। 
Valentine week special: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी, काजोल से लेकर करीना तक हैं शामिल..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म को देखने के बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि इसे देखने के बाद उन्हें बहुत मजा आया। शाहिद और फिल्म की टीम को बधाई देते हुए मीरा ने लिखा, " हंसी से भरपूर...लंबे समय के बाद इतना मनोरंजक कुछ देखा। प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और दिल को छू लेने वाला संदेश।"
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री कृति के अभिनय की भी सराहना की और कहा, "आप बिल्कुल परफेक्ट थीं।" साथ ही, इस फिल्म को देखकर उन्होंने अपने पति की भी तारीफों के पुल बांधे। मीरा ने लिखा, "ओजी लवर ब्वॉय, आपके जैसा कोई नहीं है। आपने मेरा दिल पिघला दिया।" फिल्म की समीक्षा करते हुए उन्होंने सारांश में लिखा कि इसने दिल से हंसाया, जिसकी वजह से पेट दर्द हो रहा है।"

 

4 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ले सकती है। फिल्म में शाहिद एक रोबोट वैज्ञानिक के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं, कृति इसमें सिफरा नाम की रोबोट बनी दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में दोनों की लवस्टोरी को मनोरंजक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। इसका लेखन और निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। फिल्म का नि्मार्ण दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे अनुभवी कलाकार भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।
TBMAUJ Screening: सितारों ने उठाया फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लुत्फ, स्वैग में दिखे शाहिद-कृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें