पिछले कुछ समय में ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी सितारों पर पैनी नजर है। ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस बहुत अधिक सख्त हो गई है। लेकिन इसी बीच पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल करने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल करने वाली एक अभिनेत्री को हिरासत में लिया है। जिस अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया उनका नाम नायरा नेहल शाह है। दरअसल पुलिस ने एक खूफिया जानकारी के आधार पर देर रात होटल में छापा मारा और उसी दौरान नायरा वहां अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही थीं। उनकी इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था। आइए जानते हैं कौन है नायरा नेहल शाह और किन फिल्मों में उन्होंने किया है काम।
मुंबई की मूल निवासी हैं नायरा
नायरा नेहल शाह का जन्म और परवरिश दोनों मुंबई में हुई है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से की। लेकिन उनके माता-पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने मुंबई आए थे। हालांकि नायरा के माता-पिता को फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। अपने माता-पिता के इसी सपने को पूरा करने के लिए नायरा ने फिल्म अभिनेत्री बनने की ठानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्मी जगत में कदम रखा। उन्होंने साल 2017 में तेलुगु फिल्म 'E ee' से अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।