फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन: 'कृष्ण' बनकर मशहूर हुआ था ये अभिनेता, अब इंडस्ट्री छोड़ कर रहा ये काम

Tue, 25 May 2021 04:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के इतिहास में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर परदे पर इस रोल को जीवंत कर दिया। इन सीरियल के जरिए दर्शकों ने भी कृष्ण को खूब प्यार दिया। कुछ एक्टर्स तो ऐसे रहे कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। 80 और 90 के उस दशक में ये शो ना सिर्फ लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ बल्कि इसका हर किरदार भी सभी लोगों के दिलों में रच-बस गया। उन्हीं किरदारों में से एक रहा भगवान कृष्ण का। इस किरदार ने सर्वदमन बनर्जी को इस कदर लोकप्रिय बना दिया था कि इसके बाद उन्हें कई इसी तरह के शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल प्ले किया। सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण के किरदार को इस कदर अपने में बसा लिया था मानो असल में भगवान ने अवतार लिया हो। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली थी।
विज्ञापन

2 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय। इनमें भी ज्यादातर वो विष्णु या कृष्ण बने ही दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के अलावा सर्वदमन बनर्जी ने बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों में नजर आए। इनमें 'स्वामी विवेकानंद',  'आदि शंकराचार्य' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा सर्वदमन ने कुछ बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। सर्वदमन काफी सालों बाद फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आए थे। 

4 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सर्वदमन डी बनर्जी
एक वक्त के बाद सर्वदमन ने टीवी और फिल्म की दुनिया को अलविदा कह दिया। आज जो सर्वदमन कर रहे हैं उसके बारे में जानकर आप भी उन पर गर्व करेंगे। चकाचौंध भरी दुनिया से दूर सर्वदमन बनर्जी  ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं।  एक इंटरव्यू में सर्वदमन ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। सर्वदमन ने कहा था, 'मैंने 'कृष्णा' करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मेडिटेशन के अलावा सर्वदमन बनर्जी 'पंख' नाम की एक एनजीओ को भी सपोर्ट कर रहे हैं जो उत्तराखंड में झुग्गियों में रहने वाले करीब 200 बच्चों को आजीविका कमाने में मदद कर रही है। साथ ही गरीबी में रहने वाले 200 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने में सहायता कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें