बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों और काम के बारे में तो बातें करते ही हैं वो किसी भी मुद्दे पर अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है। तापसी अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और फिल्मी मुद्दों पर अपनी बेबाक राय साझा करती हैं और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। अब हाल ही में बिलासपुर हाई कोर्ट का एक फैसला सामने आया है जिस पर तापसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कोर्ट के फैसले पर तापसी ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल कोर्ट का कहना है कि, 'अगर शादी के बाद पति पत्नी के साथ किसी भी तरह का शारीरिक संबंध बनाता है चाहे वो महिला के इच्छा के विरुद्ध ही क्यों ना हो तो उसे बलात्कार नहीं कहा जाएगा'। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद से तमाम लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इस खबर को सुनने को बाद प्रतिक्रिया दी है।