फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिक्रिया: 'पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाना रेप नहीं', कोर्ट के फैसले पर बोलीं तापसी- बस यही सुनना बाकी था...

Fri, 27 Aug 2021 10:19 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों और काम के बारे में तो बातें करते ही हैं वो किसी भी मुद्दे पर अपने विचार साझा करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है। तापसी अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और फिल्मी मुद्दों पर अपनी बेबाक राय साझा करती हैं और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। अब हाल ही में बिलासपुर हाई कोर्ट का एक फैसला सामने आया है जिस पर तापसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कोर्ट के फैसले पर तापसी ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल कोर्ट का कहना है कि, 'अगर शादी के बाद पति पत्नी के साथ किसी भी तरह का शारीरिक संबंध बनाता है चाहे वो महिला के इच्छा के विरुद्ध ही क्यों ना हो तो उसे बलात्कार नहीं कहा जाएगा'। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद से तमाम लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इस खबर को सुनने को बाद प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी ने ट्विट किया,  'बस अब यही सुनना बाकी था'। सिर्फ इस एक वाक्य से उन्होंने बता दिया कि कोर्ट के इस फैसले से वो कितनी असहमत हैं। तापसी बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं जहां महिलाओं के हक को लेकर आवाज उठाई जाती है। ऐसे समय में जब लोगों के विचार में परिवर्तन देखने को मिल रहा है तो वहीं कोर्ट का ये कहना कि महिला के इच्छा के खिलाफ भी पति द्वारा किया गया संभोग बलात्कार नहीं है, खराब है।


विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि तापसी पन्नू ने महिलाओं को लेकर बनी ऐसी ही एक फिल्म में काम किया था जिसका नाम 'पिंक' था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील का किरदार निभाया था। फिल्म इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित थी कि ना का मतलब ना होता है चाहे वो ना किसी अनजान लड़की ने कहा हो, गर्लफ्रेंड ने यहां तक कि आपकी पत्नी ने भी, ना का मतलब सिर्फ ना होता है। 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
करियर की बात करें तो तापसी इन दिनों अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा था कि, 'हिंदी सिनेमा में अब अभिनेत्रियों के हिसाब से फिल्में लिखी जा रही हैं। मैं भी किसी अच्छे किरदार को छोड़ना नहीं चाहती। मैं चाहती हूं कि ये बदलाव यूं ही आगे भी चलता रहे ताकि मेरे बाद आने वाली अभिनेत्रियों के लिए ये और भी आसान हो जाए क्योंकि अब भी हम लोगों के सामने बाधाएं तो आती हैं। इन रास्तों को थोड़ा और सुगम करना है। समानता लानी ह'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी आखिरी बार फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बहुत जल्द 'शाबास मिट्ठु', 'ब्लर', 'लूप लूटेरा' और 'रश्मि रॉकेट' में नजर आएंगी। इन सभी फिल्मों से तापसी को बहुत उम्मीदे हैं और फैंस भी बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें