फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanuja Birthday Special: जब नशे में हर हद पार कर रहे थे धर्मेंद्र, तनुजा ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

Thu, 23 Sep 2021 08:39 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनुजा-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सिर्फ पर्दे पर दिखने वाली कहानियां ही मजेदार नहीं होती बल्कि पर्दे के पीछे की कहानियां भी किसी फिल्म ये कम नहीं होती हैं। 23 सितंबर 1943 को पैदा हुई तनुजा आज 78 साल की हो गई हैं। इसी मौके पर उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल, बात  60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री तनूजा और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र से जुड़ी है। दोनों उस समय इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। तनूजा और धर्मेंद्र एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर आएंगी', 'इज्जत' और 'दो चोर' जैसी फिल्मों में साथ काम करते करते दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन दोनों के बीच ऐसी घटना घटी की तनुजा ने न सिर्फ घर्मेंद्र को थप्पड़ नहीं मारा बल्कि बेशर्म भी कहा। जानिए क्या था उस बक्त का सबसे मशहूर किस्सा।
बात 1965 की है, दोनों  'हम फ़िल्म 'चांद और सूरज' की शूटिंग कर रहे थे। अच्छे दोस्त होने के नाते दोनों साथ में खूब मस्ती करते थे और शराब पीते थे। यहां तक की धर्मेंद्र ने तनुजा को अपनी पत्नी प्रकाश और बच्चों से भी मिलवाया था। 
विज्ञापन

2 of 5
तनुजा-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
जब तनूजा ने मारा धर्मेंद्र को थप्पड़
फिल्म की शूटिंग के दौरान तनूजा और धर्मेंद्र काफ़ी वक़्त साथ गुज़ारते थे। एक दिन धर्मेंद्र उनके साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश करने लगे। धर्मेंद्र की इस हरकत तनुजा चौंक गईं। तनुजा को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई उन्होंने धर्मेंद्र की इस आशिक मिजाजी का जवाब थप्पड़ से दिया। उन्होंने साथ ही कहा, 'बेशर्म, मैं तुम्हारी बीवी को जानती हूं और तुम्हारी इतनी हिम्मत की मुझसे फ़्लर्ट करो।'
विज्ञापन

3 of 5
तनुजा-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र जिद पर अड़ गए
इस मामले के बाद धर्मेंद्र काफी शर्मिंदा हुए थे। वह तनूजा से ज़िद करने लगे कि वो उन्हें अपना भाई बना लें। धर्मेंद्र ने तनुजा से कहा कहा, 'तनू मेरी मां, मैं सॉरी बोलता हूं। मुझे अपना भाई बना लो।'

4 of 5
तनुजा-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तनूजा ने धर्मेंद्र को ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन मगर धर्मेंद्र इस क़दर ज़िद पर अड़ गए कि आख़िरकार तनूजा को उनकी कलाई पर काला धागा बांधकर उन्हें अपना भाई बनाना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनुजा-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
 तनूजा और धर्मेंद्र ने 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर आएंगी', 'इज्जत' और 'दो चोर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। धर्मेंद्र और तनूजा के बाद उनके बच्चों ने भी एक दूसरे के साथ काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें