तमिल टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव चेन्नई में उनके एक दोस्त के घर पर आज सुबह मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने दोस्त से मिलने आये थे और अगली सुबह वो उनके घर में मृत पाए गए। अभिनेता के दोस्त को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।