फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannah Bhatia: राधा बन सोशल मीडिया पर छाईं तमन्ना भाटिया, बोलीं, ये अहसास बहुत ईश्वरीय है

Sun, 25 Aug 2024 04:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
दस दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ में छटांक-छटांक भर किरदारों में नजर आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने जन्माष्टमी को ध्यान में रखते हुए इस बार कैमरे के सामने राधा का रूप धरा है। ये रूप उनका एक खास कैंपेन के लिए हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
तमन्ना इस पूरी प्रचार श्रृंखला के चित्र सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एलान करती हैं, “बिना किसी हिचक के मैं कह सकत हूं कि मेरे 18 साल की अभिनय यात्रा में ये अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रचार श्रृंखला है।” गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से डेब्यू किया था।
विज्ञापन

3 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
अभिनेता विजय वर्मा में अपनी असल जिंदगी का ‘कान्हा’ तलाश चुकीं तमन्ना भाटिया ने जब कैमरे के सामने राधा का रूप धरा तो वह बताती हैं कि उनके अनुभव भी बहुत विलक्षण रहे। और, सिर्फ वह ही नहीं बल्कि इस फोटोग्राफी के दौरान जितने लोग इसमें शामिल थे, सब में शांति और सेवाभाव नजर आया।

4 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया लिखती हैं, “वैसे तो हर शूटिंग स्नेह और संभाल के साथ ही होती है लेकिन ये अपने आप में बिल्कुल अनोखी रही। बहुत गर्मी थी लेकिन हमें रोशनी के हर परावर्तन में अलग ही आभा और छांह महसूस हो रही थी। हमें इसके दौरान कुछ लम्हे बहुत ही शांति के महसूस हुए। ऐसा लग रहा था जैसे प्रकृति खुद हमारी मार्गदर्शक बन चुकी है।”
विज्ञापन

5 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
यही नहीं, जैसा कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाने वाले तमाम कृष्ण भक्तों को महसूस होता है, इस प्रचार श्रृंखला के लिए राधा का पूरा श्रृंगार करने के बाद तमन्ना को भी अलौकिक अनुभव हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
वह लिखती हैं, “हां, ऐसा भी समय आया जब मुझे लगा कि राधा बनकर मैं खुद को ही खो चुकी हूं। मेरा वह अनुभव एक असाधारण स्थिति का रहा और ऐसा महसूस हो रहा था कि कोई ईश्वरीय शक्ति इन सबके पीछे हैं। अगर आप ये सारे चित्र देखेंगे तो आपको भी इसका अहसास होगा।”
Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण की भूमिका में इन अभिनेताओं ने फैंस के दिलों में बनाई जगह, लिस्ट में ये नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें