फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने निखिल आडवाणी संग मिलाया हाथ, 'वेदा' में निभाएंगी दमदार किरदार

Thu, 13 Jul 2023 12:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमन्ना भाटिया ने डायरेक्टर निखिल आडवाणी संग हाथ मिला लिया है। एक्ट्रेस फिल्म 'वेदा' में दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया-वेदा - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेदा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म के सितारों ने राजस्थान में शूटिंग शुरू की। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा मूवी है। वहीं, अब इस फिल्म से हसीना तमन्ना भाटिया का भी नाम जुड़ गया है। तमन्ना का निखिल आडवाणी की फिल्म में कैसा किरदार होने वाला है। आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया-निखिल आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो, इसे वर्ष 2024 में नाटकीय खिड़की पर नजर रखते हुए गढ़ा जा रहा है। फिल्म में आडवाणी की विशिष्ट कहानी कहने की कला में पहले कभी नहीं देखे गए दृश्यों को दिखाया जाएगा। वहीं, इस मूवी से अब तमन्ना भाटिया भी जुड़ गई हैं। फिल्म में तमन्ना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। आडवाणी की 'वेदा' में तमन्ना का एक महत्वपूर्ण किरदार है, जो फिल्म के एक महत्वपूर्ण पहलू को रेखांकित करता है।
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
निखिल आडवाणी संग काम करने को लेकर तमन्ना भाटिया काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस सहयोग पर एक्ट्रेस का कहना है, 'निखिल जिस तरह से अपनी कहानियों को सुनात हैं, मैं उनकी हमेशा से प्रशंसक रही हूं। उनमें एक हुनर है, और उनकी ये काबिलियत बेहद प्यारी है। जॉन और मुझे भी पहली बार एक साथ काम करने का मौका मिला है। यह देखना निश्चित रूप से रोमांचक होगा कि मेरा किरदार कितना दमदार होगा।' 

Anupam Kher: अनुपम खेर ने मजेदार पोस्टर जारी कर किया 539वीं फिल्म का एलान, यूजर ने कहा- नागिन 7 सिर्फ कलर्स पर

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना की भूमिका को गुप्त रखते हुए निखिल आडवाणी ने कहा, 'तमन्ना ने हमेशा सनसनीखेज प्रदर्शन किया है। जब मैंने इस विशेष भूमिका को निभाने के लिए उनसे संपर्क किया, तो मुझे खुशी हुई कि उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए मेरे दृष्टिकोण पर भरोसा किया। मैं और मेरी टीम उन्हें अपने साथ पाकर बहुत रोमांचित हैं।'

Emmy Nominations 2023: 75वें एमी अवॉर्ड्स नॉमिनेशन की घोषणा, 27 नॉमिनेशन के साथ 'द लास्ट ऑफ अस' ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'वेदा' की बात करें तो, इस फिल्म का डायरेक्शन निखिल आडवाणी कर रहे हैं। वहीं, इसकी स्क्रिप्ट असीम अरोड़ा ने लिखी है। 'वेदा' का निर्माण जी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट के जरिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें