फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7Yrs Of Mardaani: ‘ताहिर का खुलासा, ‘रानी मुखर्जी के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी’

Sun, 22 Aug 2021 08:27 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभिनेता ताहिर राज भसीन के जीवन में 22 अगस्त की तारीख एक ऐसा दिन है जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। इसी तारीख को साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'मर्दानी' में एक निगेटिव किरदार करके पूरे सिनेमा जगत को हैरान कर दिया था। 'मर्दानी' की सातवीं सालगिरह के मौके पर ताहिर मानते हैं कि इस फिल्म ने ही उन्हें बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ताहिर कहते हैं, 'फिल्म ‘मर्दानी’ में मुझे धमाकेदार ब्रेक मिला। इसकी रिलीज के साथ ही मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। सच कहूं तो इस फिल्म की वजह से ही मुझे एक पावरफुल एक्टर के रूप में पहचान मिली है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि प्रदीप सरकार ने प्रतिनायक के किरदार को बिल्कुल नए स्टाइल के साथ और अलग अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके अलावा रानी मुखर्जी के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी।”
विज्ञापन

3 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ताहिर कहते हैं, “मुझे एक ऐसे स्टार के साथ काम करने का मौका मिला जिन्हें फिल्मों में काम करता देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और सेट पर मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। मैं समझ गया था कि जरूरत पड़ने पर किस तरह अपने काम पर फोकस किया जाता है और जरूरत नहीं होने पर कोई व्यक्ति किस तरह उस मनोदशा से बाहर निकलकर आराम कर सकता है। मैंने अपनी कला और काम के प्रति सच्ची लगन के साथ-साथ कार्य के प्रति समर्पण को भी देखा, जिसे मैं आज तक अपने साथ रखने की कोशिश करता हूं।”

4 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
'मर्दानी’ में निगेटिव लीड के रूप में शुरुआत करने के बाद ताहिर ने 'फोर्स-2' में भी विलेन के किरदार को जबरदस्त ढंग से पर्दे पर उतारा। 'छिछोरे' में भी उनके काम को सराहा गया। अब वह अपनी अगली फिल्म 'लूप लपेटा' में तापसी पन्नू के साथ एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते दिखेंगे। साथ ही 'ये काली आंखें' में उनको जोड़ी श्वेता त्रिपाठी के साथ बनी है। कबीर खान की चर्चित फिल्म '83' में वह सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ताहिर बताते हैं, "एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अब मुझे ज्यादातर रोमांटिक लीड वाली स्क्रिप्ट मिलती है और यह मुझे आने वाले नए प्रोजेक्ट के साथ और विविधता लाने के लिए प्रेरित करती है। एंटी-हीरो से हीरो बनने तक का यह सफर बेहद रोमांचक रहा है और इस बात से मेरा उत्साह काफी बढ़ गया है कि इस बार दर्शक मुझे एक ऐसे रूप में देखेंगे जिसमें उन्होंने मुझे पहले कभी नहीं देखा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें