फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश वोग मैगजीन के कवर पर छाई 'ए सूटेबल ब्वॉय' की स्टारकास्ट, फैंस ने की तारीफ

Wed, 13 May 2020 04:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ए सूटेबल ब्वॉय - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू और ईशान खट्टर की आने वाली सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' एलान के साथ ही लगातार चर्चा में हैं। इसमें दोनों के अलावा तान्या मणिकतला भी मुख्य किरदार में हैं। सीरीज के रिलीज से पहले तब्बू, ईशान खट्टर और तान्या मणिकतला को ब्रिटिश वोग मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान खट्टर ने कवर पेज की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'जून 2020, ए सूटेबल ब्वॉय।' साथ ही उन्होंने ब्रिटिश वोग को टैग भी किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
छह भागों की इस सीरीज का निर्देशन मीरा नायर कर रही हैं। इन तीनों के अलावा इस सीरीज में रसिका दुग्गल, आमिर बशीर, विनय पाठक सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। शो की कहानी लेखक विक्रम सेठ के उपन्यास पर आधारित है।  बता दें कि मीरा नायर के साथ तब्बू ने इससे पहले फिल्म 'नेमसेक' की थी।

4 of 5
तब्बू - फोटो : फाइल
सीरीज में ईशान खट्टर एक अमीर घर के लड़के होते हैं जो सईदा से प्यार कर बैठते हैं। तब्बू के किरदार का नाम सईदा बाई है, जो एक वेश्या होती है। वहीं ईशान इसमें एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में हैं। 'ए सूटेबल ब्वॉय' की कहानी लखनऊ के पास की एक जगह पर आधारित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्बू, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों शो का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। पोस्टर में तब्बू और ईशान एक झूले पर बैठे हुए हैं। दोनों एक दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए ईशान ने कैप्शन में लिखा था- 'फर्स्ट लुक।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें