टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जितना मशहूर है, उससे कही ज्यादा उसके किरदार। दर्शक शो के किरदारों को उनके असल नाम से भले ही ना जानते हो लेकिन उनके किरदार के नाम से झट से पहचान लेते हैं। फिर चाहे वो जेठालाल हो, दयाबेन हो या फिर पोपटलाल। आज हम शो के खास किरदार के बारे में आपको कुछ दिलचस्प बताने जा रहे हैं। शो में ये किरदार अपनी शादी के लिए काफी परेशान रहता है और इनका छाता ही इनका साथी है। अब आप समझ तो गए ही होंगे कि हम किसके बारे में बात करने जा रहे हैं। जी हां, पोपललाल। शो में पोपटलाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो से पता चला है कि पोपटलाल चाइनीज फिल्म में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं।
क्या है वीडियो क्लिप में...
पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक फिल्म 'लस्ट कॉशन' में नजर आ रहे हैं और इसका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। श्याम पाठक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी 'लस्ट कॉशन' की एक वीडियो क्लिप साझा की और लिखा, 'मेरे पुराने कामों में से एक। इस सीन में अभिनेता अनुपम खेर भी थे।'