फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना के 30 साल: जेबा बख्तियार की मासूमियत देखकर पिघल गया था ऑडियंस का दिल, जानिए आज कहां हैं

Mon, 28 Jun 2021 09:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram
साल 1991 में आज के दिन यानि 28 जून को हिना बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। आज भी ये एक यादागर फिल्म हैं। जब भी रोमांटिक फिल्मों की बात की जाती है तो उसमें हिना का नाम जरूर शामिल होता है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, जेबा बख्तियार और अश्विनी भावे ने मुख्य किरदार निभाए थे लेकिन अगर इस फिल्म ने किसी को सबसे बड़ी पहचान और बॉलीवुड में शोहरत दी तो वो थी पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार, जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। अपनी इस फिल्म से हिना रातो-रात छा गई थी और उस दौर के बड़े-बड़े निर्देशक निर्माताओं की लिस्ट में उनका नाम शुमार हो गया था।

तीन लोगों के बीच की प्रेम कहानी है हिना

फिल्म हिना तीन लोगों के बीच की प्रेम कहानी है, जिसमें ऋषि कपूर ने चंदर प्रकाश, अश्विनी भावे ने चांदनी और जेबा बख्तियार ने पाकिस्तान के हिस्से के कश्मीर की लड़की हिना की भूमिका निभाई थी।  फिल्म में उनकी और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया, इसी के साथ अपनी पहली ही फिल्म हिना से जेबा ने दर्शकों के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ी थी और बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुल गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram
राज कपूर ने बनाया था जेबा को हीरोइन

राज कपूर अपने जमाने के ऐसे अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों में जरिए बॉलीवुड में कई नई अभिनेत्रियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। 1991 में जब अपनी फिल्म हिना के लिए राज कपूर हीरोईन की तलाश कर रहे थें तो उसी दौरान उनकी मुलाकात जेबा से हुई थी। जेबा के मासूम चेहरे को देखकर राज कपूर इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म हिना के लिए कास्ट कर लिया। हिना फिल्म की वजह से आज भी जेबा को लोग 'हिना' के नाम से याद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram
ऋषि कपूर ने करवाया था सहज महसूस

जेबा खान ने एक मीडिया बातचीत में ये बताया था कि कपूर परिवार उनके अपने परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा था, 'जब मैं पहले दिन ऋषि कपूर के साथ हिना के लिए स्क्रीन शूट और फोटो शूट कर रही थी, उस दौरान मैं बिलकुल नई थी और मेरे लिए सब कुछ एकदम नया था। मैं उस वक्त बहुत अधिक घबरा गई थी। लेकिन ऋषि कपूर ने मुझे सहज महसूस करवाया और मेरा हौसला बढ़ाया। उस दौरान 48 घंटो के भीतर ही मुझे कपूर परिवार से इतना प्यार हो गया कि वो मुझे अपने परिवार की तरह ही लगने लगे।

4 of 5
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram
हिना के बाद नहीं मिली बॉलीवुड में सफलता

हिना के बाद उन्होंने बॉलीवुड में जय विक्रांता, स्टंटमैन और मोहब्बत की आरजू जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें बॉलीवुड में वो सफलता हासिल नहीं हुई जो उन्हें फिल्म हिना से मिली थी। स्टंटमैन में उनके साथ जैकी श्रॉफ, जबकि जय विक्रांता में संजय दत्त थे। बॉलीवुड फिल्मों में सफलता न मिलने के कारण जेबा अपने देश पाकिस्तान वापस लौट गईं। हम आपको बता दे कि हिंदी के अलावा  जेबा कई पाकिस्तानी शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने तानसेन, अनारकली, मुलाकात जैसी पाकिस्तानी शोज में काम किया। जेबा बख्तियार का जन्म 5 नवंबर 1962 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुआ था। जेबा का असली नाम शाहीन था। जेबा पाकिस्तानी राजनेता और पूर्व अटॉर्नी जनरल, याह्या बख्तियार की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेबा बख्तियार - फोटो : Instagram
अपने निजी रिश्तों को लेकर रही सुर्खियों में

जेबा अपनी फिल्मों से अधिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं। जेबा बख्तियार ने चार शादी की हैं। उनकी पहली शादी क्वेटा के सलमान वल्लियानी से हुई थी, लेकिन इनका तलाक हो गया।पहली शादी से जेबा की एक बेटी है, जिसे उनकी बहन ने गोद लिया है।  इसके बाद जेबा ने दूसरी शादी 1989 में एक्टर जावेद जाफरी से की थी। लेकिन ये शादी भी ज्यादा नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इसके बाद जेबा ने तीसरी शादी सिंगर अदनान सामी से की। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही इनके रिश्ते में मन-मुटाव हो गया और दोनों ने 1996 में तलाक ले लिया। अदनान सामी से जेबा बख्तियार को एक बेटा भी है, जिसका नाम अजान सामी खान है। इसके बाद जेबा बख्तियार ने चौथी शादी सोहेल खान लेघारी से की, वह अब पाकिस्तान में ही अपने परिवार के साथ रहती हैं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें