अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का भव्य समारोह आज भी जारी है। शादी में देश-विदेश से आई कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। साथ ही मनोरंजन जगत के कई सितारे भी इस भव्य शादी की गवाह बनी। अनंत-राधिका की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे थे, जो इस शादी में शामिल नहीं हुए, उनमें से एक अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वे इस भव्य शादी का हिस्सा क्यों नहीं बनीं।