फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farm laws repeal: पीएम मोदी ने की तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा, सितारों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 19 Nov 2021 04:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
तापसी पन्नू, पीएम मोदी, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें। पीएम के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

तापसी पन्नू

2 of 9
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने पीएम के एलान वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'इसके साथ ही, गुरुपरब दियां सब नूं वधाइयां।' तापसी के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि वे पीएम के इस फैसले से बेहद खुश हैं।


विज्ञापन

सोनू सूद

3 of 9
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने लिखा-  'किसान वापिस अपने खेतों में आएंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।'

ऋचा चड्ढा

4 of 9
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भारत को अपने किसानों से सीखने की जरूरत है। सलाम। जीत गए आप! आप की जीत में सब की जीत है।''
 
विज्ञापन

कंगना रणौत

5 of 9
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर नाराजगी और निराशा जाहिर करते हुए लिखा, 'दुखद, शर्मनाक और गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।'
 
विज्ञापन

हिमांशी खुराना

6 of 9
हिमांशी खुराना - फोटो : iamhimanshikhurana
हिमांशी खुराना ने इस फैसले पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- आखिरकार जीत अपनी हुई, सारे किसान लोगों को बहुत बहुत बधाई। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का बड़ा तोहफा। हैप्पी गुरुपर्व।
विज्ञापन

अमीषा पटेल

7 of 9
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल ने कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। अमीषा ने लिखा, 'गुरु पर्व के पावन मौके पर इससे अच्छा तोहफा क्या हो सकता है।'



 

गुल पनाग

8 of 9
गुल पनाग - फोटो : instagram/gulpanag
गुल पनाग ने लिखा, ‘काश ये गतिरोध इतना लंबा नहीं खिंचता, इसकी वजह से कई जानें गईं। प्रदर्शनकारियों को बदनाम किया गया। इसे भविष्य की सरकारों के लिए एक सबक होने दें। ये कानून निर्माताओं के लिए सबक भी है कि बिना चर्चा और बहस के मिनटों में कानून पारित करके legislative प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।’ 
विज्ञापन

रिहाना

9 of 9
रिहाना - फोटो : Insatagram- @badgalriri
बता दें कृषि कानून को लेकर देश से विदेश भर में जमकर बवाल हो चुका है। इंटरनेशनल स्टार रिहाना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे. #FarmersProtest।" रिहाना के ट्वीट के बाद देश में इसे लेकर खूब बात की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें