फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर पर किए गए अश्लील कमेंट को भाजपा सांसद ने किया लाइक, एक्ट्रेस ने ऐसे लगा दी क्लास

Tue, 03 Sep 2019 10:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फिल्मों के अलावा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। ऐसे में स्वरा ने इस बार बीजेपी के एक सांसद को निशाने पर लिया और फटकार लगा दी। स्वरा के इस पोस्ट पर  सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
दरअसल हाल ही में स्वरा ने अपने फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट को स्वरा ने कैप्शन दिया था- 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए...'। स्वरा के उस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर्स ने घटिया और अश्लील कमेंट किया था। वहीं फैजाबाद से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने उस अश्लील कमेंट को लाइक किया था।
विज्ञापन

3 of 5
swara bhasker
अब स्वरा ने कुछ फोटोज पोस्ट करते हुए एक और ताजा ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ एक्ट्रेस ने दो फोटो भी शेयर की। एक फोटो में लल्लू सिंह द्वारा लाइक किए गए कमेंट के साथ ही पोस्ट पर शख्स का अश्लील कमेंट दिख रहा है। वहीं दूसरे फोटो में स्वरा का लल्लू सिंह को संदेश है।
 

4 of 5
swara bhaskar
पोस्ट के दूसरे फोटो में स्वरा ने लिखा- 'माननीय सांसद महोदय श्री लल्लू सिंह जी' आप मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचंद्र की नगरी का प्रतिनिधित्व करते हैं लोक सभा में। महिलाओं के साथ छेड़खानी करती हुई, बलात्कारी मानसिकता दर्शाती हुई है और इस देश के साइबर क्राइम कानून के हिसाब से साइबर यौन उत्पीड़न करती हुई उस घटिया ट्वीट को लाइक करके आप ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar
स्वरा यही नहीं रूकीं और आगे पोस्ट पर उन्होंने लिखा- 'आप मेरे पिता की उम्र के हैं, इस देश के संसद का हिस्सा हैं। आपको महिलाओं की इज्जत करने का उदाहरण बनना चाहिए, राम राज्य के संस्कारों का प्रतीक बनना चाहिए ना कि सड़कछाप गुंडई की वाह- वाही करनी चाहिए। यह न तो आपको शोभा देता है ना ही आपके पद के अनुकूल है। सादर- स्वरा भास्कर।

पढ़ें: Nach Baliye 9: रवीना के साथ डांस कर रहे थे सनी देओल, भावुक बेटे करण की वजह से वीडियो हुआ वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें