फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक मनीषा कोइराला ने इस एक्ट्रेस को जड़े पांच थप्पड़, जानें क्या है वजह

Tue, 03 Sep 2019 10:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीषा कोइराला और चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हो चुका है। ट्रेलर जारी होने के बाद से फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है। वहीं फिल्म के सेट से जुड़े किस्से भी सामने आने लगे हैं। इस बीच एक ऐसा किस्सा सामने आया है जो मनीषा कोइराला और एक दूसरी एक्ट्रेस कभी नहीं भूल पाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
manisha koirala
दरअसल स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक  फिल्म प्रस्थानम के सेट पर मनीषा कोइराला को चाहत खन्ना को थप्पड़ मारना था। लेकिन जिस टाइमिंग पर मनीषा को चाहत को थप्पड़ मारना था वो परफेक्ट नहीं पा रही थी। जिसके चलते मनीषा ने कुल पांच बार चाहत को थप्पड़ मारा।
विज्ञापन

3 of 5
chahat khanna
रिपोर्ट के मुताबिक चाहत को थप्पड़ मारना और उन पर सख्ती से पेश आने में मनीषा को काफी मुश्किलें हो रही थीं। ऐसे में एक- दो बार में भी मनीषा सही शॉट नहीं दे पाईं। इसके बाद मनीषा ने खुद को मानसिक तौर से तैयार किया और आखिरकार सही शॉट दे दिया।

4 of 5
मनीषा कोईराला
प्रस्थानम फिल्म में संजय दत्त, चाहत खन्ना और मनीषा कोइराला के अलावा जैकी श्रॉफ, अली फजल, और चंकी पांडे भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसे संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prasthanam - फोटो : social media
फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। प्रस्थानम का निर्देशन देवा कट्टा ने किया है। गौरतलब है कि फिल्म  2010 में आई साउथ की मूवी प्रस्थानम की हिंदी रीमेक है।


पढ़ें: स्वरा भास्कर पर किए गए अश्लील कमेंट को भाजपा सांसद ने किया लाइक, एक्ट्रेस ने ऐसे लगा दी क्लास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें