फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलिंग पर बोलीं स्वरा भास्कर: 'एक फूल की भी फोटो पोस्ट करती हूं तो लोग उसे मास्टरबेशन सीन से लिंक कर देते हैं'

Mon, 23 Aug 2021 09:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। अब स्वरा भास्कर ने इस मामले में अपना दर्द बयां किया है। हालांकि ये पोस्ट शनिवार का है लेकिन अब वायरल हो रहा है। स्वरा आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।

जानिए स्वरा ने क्या कहा है? 
‘सोशल मीडिया सार्वजनिक स्थान है जैसे सड़क और रेस्तरां हैं, लेकिन यहां पर सार्वजनिक शालीनता और बुनियादी सामाजिक शिष्टाचार अनुपस्थित है। फिल्म वीरे दी वेडिंग के  बाद अगर मैं फूल की भी एक फोटो पोस्ट करती हूं तो लोग उसे मास्टरबेशन सीन से जोड़ देते हैं।’ 
 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
स्वरा लिखती हैं, ‘यह काफी बदसूरत है और साइबर यौन उत्पीड़न के बराबर है, लेकिन मैं बहुत मजबूत महसूस करती हूं कि इस तरह के ऑनलाइन बुलिंग के आगे झुकना या इसके कारण ऑनलाइन अपनी उपस्थिति को सीमित नहीं करना चाहिए। हम वर्चुअल पब्लिक सार्वजनिक स्थान को नफरत, कट्टरता और बुलिंग के लिए नहीं छोड़ सकते हैं।’
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
हालांकि स्वरा अपने इस पोस्ट पर भी ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा- देश में एनआरसी पर तो घरना प्रदर्शन करने चली गई थी अब तालिबान को लेकर तुम्हारी बोलती क्यों बंद है। एक ने लिखा- तुमने हिंदुत्व की तालिबानी आंतकवाद से तुलना की थी। इतना ही अपना देश बुरा लगता है तो एक बार अफगानिस्तान चली जाओ।

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
बता दें स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों पहले लिखा था, ‘हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हुई थी। लोगों के अंदर इस ट्वीट के बाद उनके प्रति गुस्सा देखने को मिला था। बता दें, स्वरा भास्कर आए दिन ट्विटर पर कोई न कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसकी वजह से वो विवादों से घिर जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें