फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर का ब्रेकअप और जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने सहित इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 07 Jul 2019 08:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar, nusrat jahan, zaira wasim - फोटो : social media
स्वरा भास्कर का ब्रेकअप!
फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बार अपने रिश्ते के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा पिछले 5 साल से राइटर हिमांशु शर्मा को डेट कर रही थीं। बीते दिनों खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, स्वरा काफी समय से हिमांशु को शादी के लिए बोल रही थीं लेकिन हिमांशु उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे। उनके दिमाग में शादी की बात कहीं से कहीं तक नहीं थी। इसी के चलते दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
malaal - फोटो : Twitter
इस शुक्रवार मलाल रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की फिल्म मलाल रिलीज हुई। फिल्म के मुख्य किरदार में जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और भंसाली की भांजी शर्मिल सहगल हैं। तकनीकी रूप से फिल्म औसत ही कही जा सकती है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म मलाल को ढाई स्टार मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
film 83 and dhaakad - फोटो : amar ujala
2 बड़ी फिल्मों का लुक आया सामने
रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। दूसरी ओर कंगना की अगली फिल्म धाकड़ का पहला पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। धाकड़ एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें एक महिला लीड करेगी। फिल्म दिवाली (2020) पर रिलीज होगी। 

4 of 5
Nusrat Jahan’s wedding reception - फोटो : instagram
नुसरत जहां का शाही रिसेप्शन
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की के इस्तांबुल में शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने 4 जून को भव्य रिसेप्शन दिया। जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस दौरान नुसरत जहां ने मरून कलर का लहंगा पहन रखा था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। उनका ये ट्रेडिनशल लुक खूब जंच रहा था। नुसरत जहां के पति निखिल जैन की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी। जिस पर हैवी कढ़ाई की हुई थी। बता दें कि कपल ने 16 जून को शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zaira Wasim - फोटो : Facebook
जायरा ने किया बॉलीवुड छोड़ने का एलान
'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने 29 जून को फेसबुक पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर एक्टिंग छोड़ने का एलान किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं।' पोस्ट में जायरा ने लिखा कि उनका रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। हालांकि इस मामले में जायरा के मैनेजर तुहिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जायरा के सभी सोशल मीडिया अकाउंट कम्प्रोमाइज हुए हैं और उन्होंने ये पोस्ट नहीं लिखे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें