फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: सुष्मिता सेन ने लगाई मदद की गुहार, कहा- एक-एक सांस के लिए लड़ रहे लोग

Mon, 03 May 2021 11:45 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। लोग अस्पताल और ऑक्सीन के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हर रोज कोरोना से मरने वाली की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड के सिलेब्स सहित कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं। प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा। सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं। फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
उन्होंने आगे लिखा, 'यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।'सुष्मिता आगे लिखती हैं कि ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे फैन्स, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।‘ 

 

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
अभिनेत्री ने लिखा, 'हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी कोरोना के खिलाफ अपने स्तर से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल में मुंबई से दिल्ली के अस्पतालओं में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा है क्योंकि दिल्ली में ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें