फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: आर्या 3 की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची सुष्मिता सेन, साझा किया वीडियो

Sat, 15 Apr 2023 06:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी चर्चित सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंच गई हैं। बता दें कि फरवरी में एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और वह वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हो गई हैं। जयपुर पहुंचने के बाद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी पॉजिटिविटी और खुशी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। दरअसल, उन्होंने अपने फैंस के लिए एक लाइव सेशन होस्ट किया। इस दौरान उन्हें कार से होटल जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'असीमित संभावनाओं के साथ एक नई शुरुआत।' वीडियो में सुष्मिता फ्लाइट का अनुभव बताती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने बताया, 'फ्लाइट में मैं पंकज उधास सर के बराबर में बैठी थी। वह गजब के ऊर्जावान शख्स हैं। उनसे मुझे यह कहने में शर्म आ रही थी कि सर, दो लाइन गा दीजिए। फ्लाइट में ऐसा लगा कि मैं बहुत अच्छे और ऊर्जावान लोगों से घिरी हुई हूं।
Mithila Palkar: मिथिला पालकर को इरफान खान क्यों कहते थे बिनाका गीतमाला, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने आगे बताया कि जयपुर पहुंचकर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सुष्मिता सेन ने कहा, 'जिंदगी वापस पटरी पर आ गई है। यह एक सुखद अनुभव है।' इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक प्रशंसक की डिमांड पर शायरी भी सुनाई।
Television: अपनी मनमानी और रवैये के वजह से शो के बीच से आउट हुए ये टीवी स्टार्स, लिस्ट में शामिल हैं बड़े नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुष्मिता सेन लाइफ में हमेशा पॉजिटिव रवैया अपनाती नजर आती हैं। उनका यही अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है। हार्ट अटैक के बाद एक्ट्रेस न सिर्फ वर्क फ्रंट पर एक्टिव हुई हैं, बल्कि उन्होंने वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंन एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्कआउट करते नजर आईं।
Salman Khan: जब टैक्सी ड्राइवर को किराया दिए बिना गायब हो गए सलमान खान, कई साल बाद मुलाकात होने पर लौटाए पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें