फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: ऐश्वर्या राय की वजह से मिस इंडिया से अपना नाम वापस लेना चाहती थीं सुष्मिता सेन, ये थी वजह

Sun, 11 Jul 2021 06:14 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन आज फिल्म जगत का बहुत बड़ा नाम हैं। अपनी अदायगी के साथ-साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती से भी सबको दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। आज ऐश्वर्या राय बच्चन अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े ब्रांड की ब्रांडएम्बेस्डर हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऐश्वर्या राय ने काफी कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने अधिकतर खिताब अपने नाम करवाएं। उनकी सुंदरता का सामना करने में कई लड़किया घबराती थीं। उन्ही लड़कियों में से एक थी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन।

ऐश्वर्या का नाम सुन घबरा गईं थीं सुष्मिता सेन

आज सुष्मिता सेन अपने दम पर फिल्म जगत में इतना कुछ हासिल कर चुकी हैं कि वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या की खूबसूरती के आगे सुष्मिता का आत्मविश्वास भी डगमगाने लगा था। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने एक चैट शो में किया था। जहां उन्होंने ये  बताया कि जब उन्हें पता लगा कि मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय हिस्सा लें रही हैं तो उन्होंने उस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस लेने का मन बना लिया था।
विज्ञापन

2 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
सुष्मिता ने साझा किया किस्सा

एक चैट शो में मेहमान बनकर पहुंची सुष्मिता सेन ने इस दिलचस्प किस्से के बारे में साझा किया। उन्होंने कहा, 'जब 1994 में मैंने मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लिया था तो मुझे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी उसमें हिस्सा ले रही हैं।' सुष्मिता ने आगे कहा, 'मुझे इस बारे में बाद में पता चला। मुझे ये पता लगा कि ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों को  जैसे ही ये पता चला कि ऐश्वर्या भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं,  तो उसमें से करीब 25 लड़कियों ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

3 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय के नाम का था दबदबा

सुष्मिता ने आगे बातचीत में कहा कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का मुकाबला कर पाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं था। ऐश्वर्या के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के ख्याल से ही कई लड़कियां डर गई थीं। सुष्मिता ने कहा उस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम का इतना दबदबा था कि प्रतियोगिता होने से पहले ही कई लड़कियों ने अपनी हार स्वीकार करते हुए अपना नाम मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट प्रतियोगिता से वापस लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों का ये डर देखकर उनका भी खुद पर विश्वास डगमगाने लगा था।

4 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
मिस इंडिया से अपना नाम वापस लेने का मन बना लिया
 
सुष्मिता सेन ने कहा जब उन्हें ये पता चला कि 25 लड़कियों ने मिस इंडिया से अपना नाम वापिस ले लिया है तो उन्होंने भी इस ब्यूटी पैजेंट को छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान वो खुद से ही सवाल कर रही थीं। सुष्मिता ने कहा ऐश्वर्या का नाम सुनने के बाद मैंने कहा, मेरा फॉर्म वापस कर दो, मुझे इसमें हिस्सा नहीं लेना है। मुझे लगा कि वो इतनी खूबसूरत हैं और ये बात पूरी दुनिया जानती है। इसलिए मैंने इस प्रतियोगिता को छोड़ने का मन बना लिया।
विज्ञापन

5 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
घर जाकर मां से पड़ी सुष्मिता को डांट

सुष्मिता ने बताया कि जब वो अपने घर वापस लौटीं तो उन्हें उनकी मां से बहुत डांट पड़ी। उनकी मां ने उन्हें कहा, 'ये सब क्या है। तुमने बिना कोशिश किए सारी उम्मीदें छोड़ दी? तो क्या हुआ, उन्हें जीतने दो। अगर तुम सोचती हो कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं, तो उनसे हारो। किसी और से हार मानने का क्या मतलब है। जाओ और जाकर अपना सबसे बेस्ट दो।
विज्ञापन

6 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या को हराकर बनी सुष्मिता मिस इंडिया

सुष्मिता के मन में बार-बार यही ख्याल आ रहा था कि वो ऐश्वर्या राय से ये प्रतियोगिता हार जाएंगी, लेकिन हुआ इसके बिलकुल विपरीत। मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट के एक के बाद एक राउंड को जीतकर वह फिनाले में पहुंच गईं और उनके व ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया। वहां मौजूद जजों ने इन दोनों से एक-एक सवाल किया, जिसके बाद सुष्मिता का जवाब सभी को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या को मात दे दी और मिस इंडिया का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
सुष्मिता बनी मिस यूनिवर्स तो ऐश्वर्या बनी मिस वर्ल्ड

ऐश्वर्या राय और सुष्मिता दोनों ही हमारे देश का गौरव हैं। मिस इंडिया पैजेंट में भले ही सुष्मिता से ऐश्वर्या पीछे रह गईं हो लेकिन ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। उसी साल सुष्मिता ने भी मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। आज ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों ही फिल्म जगत का जाना-माना नाम हैं। दोनों की एक अलग फैन फॉलोविंग है और दोनों ही एक-दूसरे का बहुत आदर करते हैं। ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों ही फिल्म जगत में सफल कलाकारों में शुमार हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें