फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने छक्का बोलने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, 'ताली' की ट्रोलिंग पर की खुलकर बात

Sun, 06 Aug 2023 04:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुष्मिता सेन ने 'ताली' का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किए जाने की बात कही है। साथ ही अपने बयान से सुर्खियों में आ गई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगियों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में देखा जाना है। वहीं, सुष्मिता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' को लेकर जबर्दस्त लाइमलाइट में हैं। 'ताली' के फर्स्ट लुक लॉन्च के बाद से ही डीवा चर्चाओं में आ गई थीं। जहां एक वर्ग सुष्मिता की सराहना करते नहीं थक रहा। तो वहीं, एक वर्ग ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है। ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए सुष्मिता ने अब बड़ा बयान दे दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'ताली' में सुष्मिता सेन, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत की भूमिका में नजर आएंगी। सुष्मिता ने पिछले वर्ष इंस्टाग्राम पर 'ताली' का पहला लुक साझा किया था। इसी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने ताली का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें आधा चेहरा मेरा था और ताली बजाई गई थी। मुझे याद है कि कमेंट सेक्शन में बहुत सारे अनाम लोग थे, जो बार-बार 'छक्का' लिख रहे थे। मैंने सोचा, वे मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मैंने इसे बहुत व्यक्तिगत रूप से लिया क्योंकि यह मेरी टाइमलाइन पर हो रहा था।'
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'बेशक, मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन इसने मुझे प्रभावित किया कि जब मैं केवल गौरी सावंत के जीवन को चित्रित कर रही हूं तो मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है, वे अपने जीवन के हर पल को इसके साथ जी रही हैं।' 

BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रेस से बाहर हुए ये सितारे, एक साथ हुआ डबल एलिमिनेशन

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने अपनी बात में जोड़ा, 'मैंने अपने सितारों को धन्यवाद दिया कि मुझे इसे किसी तरह बदलने का मौका मिला। एकमात्र चीज जो भगवान ने मुझे दी है, और मेरे जीवन को आशीर्वाद दिया है, वे लोग हैं जो मुझे पूरे दिल से प्यार करते हैं। मैं यह जानती हूं और मैं इसे तीन दशकों से जानती हूं। मैंने सोचा कि अगर मैं एक ऐसा माध्यम बन सकती हूं जिसके जरिए लोगों के मन में मेरे लिए जो प्यार है उसे उस समुदाय तक पहुंचाया जा सके जो इसके लिए तरस रहा है और दर्द महसूस कर रहा है।'

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को क्यों आई सुशांत सिंह राजपूत की याद? दिवंगत एक्टर को लेकर कह दी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 'ताली' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया था, 'ताली - बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी। इस खूबसूरत व्यक्ति को चित्रित करने और उसकी कहानी को सामने लाने का सौभाग्य पाने से ज्यादा गर्व और आभारी कुछ भी नहीं है।' 'ताली' 15 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें