सनी देओल की 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जाएगी, जिसका ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। फिल्म रिलीज से पलले एक्टर जमकर प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।