एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी फैंस को बताती रहती हैं। सुष्मिता इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और कभी कभी उन खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें भी साझा करती हैं। इसी बीच सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
बेटी अलीशा की हेयर ड्रेसर हैं सुष्मिता सेन
हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकेंगे कि सुष्मिता अपनी बेटी के बाल काट रही हैं। तस्वीर के साथ-साथ सुष्मिता ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'किसी का बिजी वीकेंड है? अलीशा के पास वास्तव में मुझे खास महसूस कराने का तरीका है। मैं तब से उसकी ऑफिशियल हेयर ड्रेसर हूं जब वह तीन साल की थी। हालांकि मैं बाल काटते हुए घबरा रही हूं लेकिन वो ध्यान लगा रही है, उसका मेरे प्रति यह विश्वास बहुत खास है।' तस्वीर के साथ-साथ लोगों को कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है।