फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में होने वाली थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी, भाई ने किया ये बड़ा खुलासा

Mon, 15 Jun 2020 04:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह की मौत से लोगों को बहुत गहरा सदमा लगा है। उनकी मौत का दुख हर तरफ दिख रहा है। राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड तक में शोक मनाया जा रहा है। इस बीच सुशांत की जिंदगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा कि सुशांत इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत बिहार में पूर्णिया के बरहरा कोठी मलडीहा के रहने वाले थे और यहीं उनका पैतृक निवास है। मौत की खबर सुनकर यहां सन्नाटा पसर गया। और सुशांत के घर के बाहर काफी भीड़ लग गई। सुशांत के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इस बीच मीडिया से बातचीत में सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने बताया कि घर में उनकी शादी की चर्चा चल रही थी। पन्ना के मुताबिक, इसी साल नवंबर में सुशांत की शादी होने वाली थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि शादी किसके साथ होने वाली थी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
मीडिया से बातचीत में पन्ना ने कहा, 'पिछले सप्ताह सुशांत के पिता केके सिंह से बात हुई थी। करीब 45 मिनट चली इस बातचीत में उन्होंने कहा था कि सबकुछ ठीक है। सुशांत से बात हुई है और नवंबर में वो शादी भी करने वाला है। उसमें हम लोग चलेंगे... मुंबई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन सुशांत की मौत पर रिया चक्रवर्ती का भी कोई बयान या पोस्ट सामने नहीं आई है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ देर पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें