फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने किया था 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को रिप्लेस, चेतन भगत के पुराने ट्वीट में हुआ खुलासा

Thu, 25 Jun 2020 12:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, हाफ गर्लफ्रेंड - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार स्टार किड्स और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर खूब निशाना साध रहे हैं। साथ ही कई पुराने कंटेट को शेयर करते हुए सुशांत के लिए इंसाफ की मांग रहे हैं। इसी बीच अब ये खबर सामने आई है कि साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भी नेपोटिज्म की भेंट चढ़ गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था। इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई थी। लेकिन बाद में सुशांत की जगह अर्जुन कपूर को ले लिया गया था। ये खबर सामने आते ही फैंस का गुस्सा अब सांतवे आसमान पर चला गया है। इस बात को लेकर अब सोशल मीडिया पर वाद विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ये बात सामने आई है चेतन भगत के एक पुराने ट्वीट से। चेतन भगत ने इस फिल्म की घोषणा होने के बाद एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में चेतन ने लिखा था, 'मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नजर आने वाले हैं।'
 
 

4 of 5
चेतन भगत
ये ट्वीट साल 2015 में किया गया था। लेकिन अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने इस फिल्म के भी नेपोटिज्म की भेंट चढ़ने की बात कही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हाफ गर्लफ्रेंड एक लड़के की कहानी है जो बिहार से है और लड़की के प्यार में पड़ जाता है। सुशांत उस फिल्म के लिए परफेक्ट थे, लेकिन नेपोटिज्म की वजह से वो फिल्म अर्जुन कपूर ने की'। इसी तरह और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाफ गर्लफ्रेंड - फोटो : social media
गौरतलब है कि ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य किरदार में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर थीं। फिल्म की कहानी एक बिहार के लड़के की कहानी थी जिसका दाखिला दिल्ली की एक बड़ी यूनिवर्सिटी में हो जाता है। लड़के को यहां एक बड़े घर की लड़की से प्यार हो जाता है। ये फिल्म चेतन भगत के नॉवेल के ऊपर बनी थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

पढ़ें: क्या परिवार वालों के खिलाफ जाकर अभिनेत्री बनी थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने खुद बताई थी सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें