फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor Birthday: क्या परिवार वालों के खिलाफ जाकर अभिनेत्री बनी थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने खुद बताई थी सच्चाई

Wed, 24 Jun 2020 11:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : Social Media
एक वक्त पर अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और डांस से बॉक्स ऑफिस जीतने वालीं करिश्मा कपूर आज भी फैंस के दिलों में रहती हैं। मुंबई में जन्मीं करिश्मा कपूर 25 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। करिश्मा कपूर ने 1991 में 'प्रेम कैदी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। करिश्मा के बॉलीवुड में आने को लेकर एक लंबे वक्त तक कहा जाता था कि वो अपने परिवार की इजाजत के बिना एक्टिंग की दुनिया में आई हैं। ऐसे में क्या थी इस बात की सच्चाई, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : Social Media
लंबे समय से ये आम धारणा रही है कि हिंदी फिल्मों की फर्स्ट फैमिली कहलाने वाले कपूर परिवार ने फिल्मों में अपने खानदान की लड़कियों को काम करने देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं किया। राज कपूर की पोतियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने फिल्मों में काम जरूर किया और खासी कामयाबी भी हासिल की, लेकिन कथित तौर पर इनके फिल्मों में आने के फैसले को इनके पिता रणधीर कपूर की रजामंदी नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 5
karisma kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि खुद करिश्मा कपूर ने साफ किया था कि ये धारणा बिलकुल गलत है। करिश्मा ने कहा था, 'कपूर परिवार की लड़कियों को फिल्मों में काम करने की कभी मनाही नहीं थी। उल्टे मेरे दादा राजकपूर जी ने और मेरे मां- बाप ने हमें प्रोत्साहित किया और सिखाया कि किसी भी क्षेत्र में जाओ, कड़ी मेहनत और लगन से काम करो।'

4 of 5
करिश्मा कपूर
फिल्म डेंजरस इश्क के प्रमोशन पर पहुंची करिश्मा ने बताया था, 'मेरी मां बबीता और चाची यानी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना अगर बंद किया तो ये उनका निजी फैसला था। कपूर परिवार ने उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बात करिश्मा कपूर की अहम फिल्मों की करें तो राजा हिंदुस्तानी, साजन चले ससुराल, दिल तो पागल है, जोड़ी नंबर वन, बीवी नंबर वन, हीरो नंबर वन, हसीना मान जाएगी, जानवर, जुबैदा, फिजा और शक्ति जैसी फिल्मों को भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं करिश्मा आज भी सिनेमा की दुनिया में अपना करिश्मा दिखा रही हैं। कुछ वक्त पहले वो डिजिटल की दुनिया में भी डेब्यू कर चुकी हैं।

पढ़ें: पुलिस पूछताछ के बाद पूरी रात सो नहीं पाईं रोहिणी अय्यर, सुशांत की तस्वीर साझा कर लिखा, 'आज मैं कमजोर पड़ गई हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें