बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार स्टार किड्स और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर खूब निशाना साध रहे हैं। साथ ही कई पुराने कंटेट को शेयर करते हुए सुशांत के लिए इंसाफ की मांग रहे हैं। इसी बीच अब ये खबर सामने आई है कि साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भी नेपोटिज्म की भेंट चढ़ गई थी।