रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
श्रीमान जी
निवेदन है कि प्रार्थी कृष्ण किशोर सिंह निवासी उषा सिंह हाउस, रोड नंबर 6, राजीव नगर पटना, बिहार, का रहने वाला है। मैं एक वृद्ध व्यक्ति हूं। मेरी उम्र करीब 74 साल हो चुकी है। मेरी चार बेटियां हैं और एक बेटा था। मेरी पत्नी का साल 2002 में स्वर्गवास हो चुका है। मेरे बेटे सुशांत सिंह राजपूत का उसकी मां से काफी लगाव था। मेरा बेटा बहुत भावुक था, ये मेरी पत्नी के स्वर्गवास के समय मुझे महसूस हुआ। मेरा पुत्र स्व श्री सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी जगत का जाना-माना सितारा रहा। उसने काई पो छे, ब्योमकेश बक्शी, एम.एस. धोनी, केदारनाथ, छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं, और भारतीय सिनेमा जगत के बहुत से पुरस्कार अपने अभिनय के बल पर प्राप्त किए हैं।
मेरा बेटा सुशांत मई 2019, तक अभिनय जगत मे बुलंदियों पर था। इसी दौरान रिया चकवर्ती नाम की एक लड़की, अपने परिजन व अन्य के साथ एक सोची समझी साजिश के तहत मेरे बेटे सुशांत से जान पहचान बढ़ाने लगी। जिससे कि वो सुशांत के अच्छे संपर्कों का फायदा उठाकर अपने आपको अभिनय जगत में स्थापित कर पाए व सुशांत के करोड़ों रुपयों पर अपना हाथ साफ कर सके। इसी षडयंत्र के चलते रिया व उसके परिजन इन्द्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती ने मेरे बेटे से काफी नजदीकियां बढ़ा लीं और वे सभी मेरे बेटे के हर मामले में हस्तक्षेप करने लगे। इसके बाद मेरा बेटा जहां रह रहा था, वो घर ये कहकर छुड़वा दिया गया कि इस घर में भूत/ प्रेत हैं और उसका प्रभाव मेरे बेटे के दिमाग पर हो गया है। और वहां से मेरे बेटे को मुंबई एयरपोर्ट के नजदीक एक रिसोर्ट में ले जाकर ठहरा दिया। जहां पर रिया व उसका सारा परिवार व मेरा बेटा रहे और लगातार मेरे बेटे को इन सभी ने बार-बार कहा कि तुम बहकी- बहकी बातें करते हो और तुम्हारे दिमाग पर कोई प्रभाव/ दिक्कत है, तुम्हें अच्छे इलाज की जरूरत है इसलिए किसी अच्छे डाक्टर से तुम्हारा इलाज शुरू करवाते हैं। जब हमें यह बात पता चली तो मेरी बेटी, सुशांत से मिली और उसे वापस लाने की कोशिश की, लेकिन रिया व उसके परिजनों ने सुशांत को मुंबई में ही रहने के लिए और वहीं पर इलाज कराने का दबाव बनाया और सुशांत को वापस नहीं आने दिया। जिस वजह से मेरी बेटी वहां से वापस आ गई।