फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: राजपूत परिवार के वकील ने किया बड़ा खुलासा, परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस

Wed, 29 Jul 2020 10:52 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन इसके बाद भी मुंबई पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं, इसके बाद अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में एक चैनल से बात करते हुए राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस को सवालों के घेरे में ला दिया है। विकास का कहना है कि रविवार (26 जुलाई) को एफआईआर होने के बाद भी अभी तक रिया के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया है। इसके साथ ही विकास ने कहा कि मुंबई पुलिस इस केस में बहुत धीरे जांच कर रही है और साथ ही साथ उसकी जांच का एंगल भी केस के मुताबिक ठीक नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Sushant Singh Rajput
विकास सिंह ने चैनल से बात करते हुए ये भी कहा है कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर दबाव बना रही है और मुंबई के प्रोडक्शन हाउसेस के नाम लेने को कह रही है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार पर बडे फिल्म निर्माताओं का नाम लेने के लिए दबाव बनाती रही है। जबकि आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। 

4 of 6
Sushant Singh Rajput
विकास ने कहा कि हमें लगा था कि FIR होते ही तुरंत रिया चक्रवर्ती की गिरफ़्तारी होगी पर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हमें अब भी उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करेगी। इस पूरे मामले में विनय तिवारी (एसपी सिटी, पटना) ने बताया है कि बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। वहीं मुंबई पुलिस की मदद करने के सवाल पर विनय तिवारी ने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है और उसके मुताबिक ही काम हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता का कहना है कि रिया ने ही उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की और साथ ही साथ दवा के ओवरडोज भी दिए। इसके साथ ही केके सिंह ने बताया कि सुशांत के अकाउंट से अलग अलग खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
केके सिंह ने अपनी एफआईआर में इस बात का भी जिक्र किया है कि सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही रिया वहां से चली गईं और साथ में कैश, जेवर, लैपटॉप, सुशांत के बैंक कार्ड्स और उनके पिन, सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट्स आदि भी अपने साथ ले गईं। केके सिंह का आरोप है कि रिया और परिवार ने सुशांत के खिलाफ जाल बिछाया और उस ही के चलते आज सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं।

पढ़िए सुशांत के पिता की दर्ज करवाई शब्दश: 6 पन्नों की FIR, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें