कुमार सानू
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार सानू बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे गायक हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए कुमार सानू ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताया है। साथ ही कहा कि भाई-भतीजावाद हर जगह है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ज्यादा है। कुमार सानू ने कहा, 'सुशांत ने बहुत ही कम समय में हिंदी सिनेमा में अपनी बड़ी पहचान बना ली थी इसलिए किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जहां तक मैंने सुना था कि वह बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति थे और एक बेहतरीन अभिनेता भी थे।'