फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बीच आयुष्मान खुराना ने फैंस से की ये खास अपील, कहा- 'एक कलाकार के तौर पर मेरे लिए...'

Wed, 24 Jun 2020 12:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। अब आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस से अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है। आयुष्मान के इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने लुके कोटिन्हो के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लोगों की सेहत को लेकर लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि इम्यूनिटी पावर ही सब कुछ है। साथ ही भावुक और मानसिक तौर पर भी खुद को मजबूत करना बहुत जरूरी है। आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बीते कुछ सालों में मैं समझ चुका हूं कि इम्यूनिटी ही सब कुछ है।  हम में से बहुत से लोग सोचते हैं कि हेल्थ और फिटनेस पूरी तरह से हमारी डाइट और एक्सरसाइज से जुड़ी हुई है, जबकि यह इससे बिल्कुल अलग है।'
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक कलाकार और स्वास्थ्य प्रेमी के तौर पर मेरे लिए इम्यून सिस्टम काफी जरूरी चीज है। क्योंकि मुझे जिंदगी में मिलने वाली हर भूमिका निभाने के लिए अच्छी सेहत की जरूरत है। ल्यूक और मैं लंबे समय से हेल्थ और इम्यूनिटी के बारे में बात कर रहे हैं, और मुझे लगता है कि उनको आप सभी के साथ साझा करने का यह सही समय आ गया है।'
 

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना ने लोगों की दिनचर्या को लेकर लिखा, 'आपके लाइफ स्टाइल में छोटे-मोटे और आसान बदलाव जो हम सब अपने घरों में बैठ कर बड़े आराम से कर सकते हैं। यह सभी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बड़ा काम करेंगे। हमें आशा है कि हम मजबूत इम्यून सिस्टम और एक स्वस्थ व सुखी जीवन बनाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अपने पोस्ट को खत्म करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'जिंदगी में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्म अनुशासन से भरा होना बेहद जरूरी होता है, इसलिए आइए संकल्प लें कि हम हर दिन अपने स्वास्थ को बेहतर बनाएगे।' स्वास्थ सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा आयुष्मान खुराना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पढ़ें: सिक्योरिटी फर्म से ब्यूटी सैलून तक, एक्टिंग के अलावा इन साइड बिजनेस से भी पैसे कमाते हैं टीवी के ये सात सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें